फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहीं दिखा चांद, कल मनेगी ईद

विज्ञापन
करही नूरगंज चौराहे पर खरीदारी करते रोजेदार-संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
सेमरियावां। मुकद्दस माह ए रमजान का 29 रोजा बृहस्पतिवार को मुकम्मल हो गया। इफ्तार के समय से लोग घर छत व मस्जिदों की छत पर ईद का चांद देखने में जुट गए। बृहस्पतिवार को इफ्तार के बाद ईद का चांद नजर नही आया। अब शनिवार को ईद मनाई जाएगी। इसके बाद माह ए रमजान विदा हो जाएगा।
विज्ञापन

माह रमजान के विदा होते ही आपसी भाईचारे, प्रेम और अमन के प्रतीक का पर्व ईद उल फितर जिले के विभिन्न इलाकों में धूमधाम मनाया जाएगा। घर से लेकर मस्जिद ,ईदगाह, गली मोहल्लों की साफ सफाई जारी है। लोग खूब जमकर खरीदारी कर रहे हैं। देर रात तक शहर कस्बा, चौराहे की दुकानें खुली रहती है। सेमरियावां ,बाघनगर, सेहुड़ा, दुधारा , लोहरौली, चिउटना, करही, उसरा शहीद, अगया, सालेहपुर, महदेव, चिउटना और दानोकुईया आदि चौराहों की दुकानों पर ईद की पूर्व संध्या पर काफी भीड़ देर तक जमा रही। ईद की खुशी को यादगार बनाने के लिए गारमेंट, जूता चप्पल, प्रसाधन, किराना, दूध, मिठाई, फल, ड्राई फ्रूट, जनरल स्टोर की दुकानों पर खूब जमकर खरीदारी की गई। देर शाम तक दुकानों पर काफी भीड़ रही। ईद उल फितर इस्लाम का पवित्र त्योहार है। इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। लोग एक दूसरे को मुबारकवाद देते हैं। ईद पर्व को लेकर चल रही तैयारी बुधवार को पूरी हो गई। पर्व को लेकर मुस्लिम बंधुओं में उत्साह का माहौल रहा। ईद के विशेष पकवान सेवईं, मेवा, सुखा फल, बच्चों के कपड़े जूते, जनरल, किराना के समान की खरीदारी जोरों पर हो रही है। ईद के मद्देनजर सेमरियावां, बाघनगर, लोहरौली, चिउटना, उसराशहीद,दुधारा, दानोकुइयां आदि चौराहे सहित अन्य इलाके में देररात तक खरीदारी का दौर चल रहा है। इलाके के करही, सेमरियावां, उसराशहीद, बाघनगर, सालेह पर, दुधारा, देवरिया नासिर, कड़जा, दरियाबाद, कोहरियावां , उंचहराकला, बुढ़ाननगर, दानोकुइयां आदि गांव कस्बा बाजारों के ईदगाह,मस्जिदो में ईद के उल फितर की दो रकात विशेष नमाज अदा की जाएगी। ईद उल जुहा फितर की नमाज अदा करने के बाद लोग को एक दूसरे को ईद की बधाई देंगे, फिर सेवई पकवान खाया खिलाया जाएगा। यह सिलसिला देर रात जारी रहेगा। इधर ईद- उल- फितर को लेकर नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया गया है।
000000

टेलर की दुकानें देर रात तक खुल रही
सेमरियावां। दुकानों पर नए नए सिले कपड़ों को लेने की लिए देर रात काफी भीड़ रही। इज्जत अली ने बताया की बताया कि साल ग्राहकों की काफी भीड़ है।30 रोजा मुकम्मल होने पर एक दिन का और समय मिल गया। सभी ग्राहक सिले कपड़े पाकर काफी संतुष्ट दिखे। वसीम अहमद, मो सादिक, मो तारिक, मो अरसलान आदि ग्राहकों ने बताया की जेंस कपड़ों कुर्ता पजामा,पेंट शर्ट की सिलाई के रेट काफी बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन

00000

ईद उल फितर की नमाज के लिए सुबह में मुकर्रर समय

करही ईदगाह - 8.30 बजे
सेमरियावां जामा मस्जिद- 8.00 बजे

दानोकुइयां मदरसा- 8.00

सालेहपुर ईदगाह 8.00 बजे

बाघनगर मदरसा - 8.00 बज
सेहुड़ा ईदगाह- 7.30 बजे

कोहरियावां ईदगाह- 7.45

दुधारा ईदगाह- 7.30

उंचहरा कला मदरसा- 7.45

उसराशहीद मरकज- 8.30 बजे

0000000000

ईद की रात बहुत कीमती है इबादत में गुजारें : मुनीर नदवी
सेमरियावां। मदरसा तालीम उल कुरान सेमरियावां के मौलाना मुनीर नदवी ने कहा कि अल्लाह ने हमें रमजान मुबारक जैसा बरकतों, रहमत व जहन्नुम से निजात और नेमतों से भरा महीना अता फरमाया है। यह सभी महीनों का सरदार है। इसके दिन और रातों में अल्लाह की रहमतें और बरकतें बारिश की तरह बरसती रहती हैं। यह रहमत, बरकत, बख्शिश और मगफिरत का महीना है। इसमें रोजेदार के मुंह की खुशबू अल्लाह के यहां कस्तूरी और अंबर से भी ज्यादा कीमती होती है। समुद्र की मछलियां रोजेदारों के लिए दुआ करती हैं। इस महीने में दिन-रात दुआएं कबूल होती हैं। फिर अल्लाह का नाम लेकर सो जाए और सुबह फज्र की नमाज खुशी और ताजगी के साथ अदा करें। अल्लाह तआला हमारी तमाम इबादतों को कबूल फरमाए, हमें जहन्नम से निजात अता करे और बार-बार रमजान की बरकतों से नवाजे।
विज्ञापन

करही नूरगंज चौराहे पर खरीदारी करते रोजेदार-संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें