खड्डा। क्षेत्र के ग्रामसभा सिसवा मनीराज में चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें सांसद और विधायक ने लोगों की शिकायतें सुनी और उसके निस्तारण के लिए आश्वासन दिए। सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
सरकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक बिना भेदभाव किए पहुंचाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से गरीबों, किसानों और महिलाओं को लाभ मिल रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक दीपलाल भारती, दुर्गेश्वर वर्मा, संतोष मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।