फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अव्यवस्था के बीच संपन्न हुई गणित ओलंपियाड की परीक्षा

Tue, 23 Sep 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। स्थानीय बीआरसी परिसर में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित गणित ओलंपियाड परीक्षा अव्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। परीक्षा के लिए आए छात्रों को समय से पेपर नहीं मिला। भीषण गर्मी और उमस में विद्यार्थी पेपर का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कप्तानगंज ब्लाॅक के 45 उच्च प्राथमिक विद्यालय से दो-दो विद्यार्थियों को गणित ओलंपियाड परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इसमें 90 विद्यार्थियों को शामिल होना था। लेकिन रजिस्टेश मात्र 63 विद्यार्थियों ने कराया था।
परीक्षा सोमवार को 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होना था, लेकिन परीक्षा केंद्र पर देखा गया तो 11.30 बजे तक विद्यार्थियों को न तो पेपर मिला है न ही खंड शिक्षा अधिकारी रीता गुप्ता ही मौजूद थी। विद्यार्थी भीषण गर्मी और उमस में परेशान दिखे। शिक्षकों ने कहा कि परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर 10 बजे तक विद्यार्थियों को लेकर पहुंचना था।
विज्ञापन

सभी समय से केंद्र पर पहुंचे, लेकिन पेपर के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। इस परीक्षा में लखिमा, बलुआ, रघुनाथपुर, लक्ष्मीपुर, शाहपुर के अलावा अन्य परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए थे।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष एमडी सिंह ने कहा कि परीक्षा को लेकर घोर लापरवाही हुई थी। सभी शिक्षकों के पास विलंब होने पर अभिभावकों का फोन आना शुरू हो गया था।

प्रभारी बीएसए एसबी सिंह ने कहा कि जिले में सभी केंद्रों पर परीक्षा समय से शुरू करा दिया गया था। कप्तानगंज में क्यों पेपर मिलने में विलंब हुआ है। इसका पता करता हूं। सभी पेपर ईमेल पर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें