फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक चोरों के संपर्क में था गिरोह का मास्टरमाइंड

Thu, 18 Sep 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय कस्बे के हाईवे स्थित हरिहरपुर के समीप बॉडी मेकर के दुकान पर मरम्मत के लिए खडे़ ट्रक को सोमवार रात करीब नौ बजे तीन लोग ट्रक चोरी कर समउर के रास्ते बिहार की ओर लेकर भाग निकले।हालांकि ट्रक में लगे जीपीएस ट्रैकर के माध्यम से ट्रक मालिक को ट्रक के बिहार की ओर जाने की जानकारी हो गई और ट्रक बिहार के बथुआ बाजार के समीप निजी प्रयास से पकड़ लिया। इस दौरान ट्रक सवार तीन चोर मारपीट करने लगे। दो चोर मौके से भाग निकले जबकि एक चोर सूरज कुशवाहा ट्रक मालिक के पकड़ में आ गया। इसके बाद ट्रक लेकर वापस लौटे और तमकुहीराज पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को तहरीर के आधार पर तमकुहीराज पुलिस ने तमकुहीराज थाना क्षेत्र के भरपटिया निवासी सूरज कुशवाहा, बजरंगी, रामचंद्रपुर निवासी खुर्शेद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई मे जुट गई। बुधवार को पकड़े गए तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी सूरज कुशवाहा को जेल न्यायालय मे पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया। ट्रक चोरी गिरोह के मास्टरमाइंड रामचंद्रपुर निवासी खुर्शीद सहित अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन


तरया सुजान थाना बहादुरपुर के कलहुआड़ी टोला निवासी प्रदीप गुप्ता अपने रिश्तेदार का एक ट्रक किराये पर चलवाते है और ट्रक से जुडा देखरेख खुद करते है। ट्रक के बॉडी मरम्मत के लिए प्रदीप गुप्ता ने दस दिनों पूर्व तमकुहीराज कस्बे के हाईवे स्थित बॉडी मेकर महेश शर्मा के दुकान पर ट्रक खड़ा कर चाभी साथ लेकर चले गए। लेकिन हाईवे पर सक्रिय गिरोह के गुर्गो की नजर ट्रक के ऊपर पड़ गई और सोमवार रात ट्रक को चोरी की नियत से समउर के रास्ते बिहार सीमा मे दाखिल हो गए। हालांकि ट्रक में जीपीएस ट्रेकर के माध्यम से ट्रक के गतिविधियों की जानकारी हो गई और ट्रक बिहार के बथुआ बाजार के समीप पकड़ में आ गया और चोरी की फूल प्रूव प्लानिंग विफल हो गई। ट्रक चोरी होने के बाद गिरोह का मास्टरमाइंड चोरों के संपर्क में बना रहा और फ़ोन से पल- का अपडेट लेता रहा।ट्रक सवार चोरों व मास्टरमाइंड के बीच हुए बातचीत से जुडा 17 ऑडियो क्लिप सोशल साईट पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें