पडरौना। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं। इससे 56 तरह की रोजमर्रा के सामानों के दाम में गिरावट आने लगी है। दुकानों पर पहुंचे ग्राहक सामानों के दाम पहले की तरह लिखे होने पर आपत्ति करते दिखे। हालांकि दुकानदार उन्हें नई दर पर ही सामान उपलब्ध कराए।
व्यापारियों का कहना था कि पहले का माल भले ही है लेकिन नई दर पर मिलेगा। शहर के व्यापारियों का कहना है कि पहले खरीदे गए सामान जीएसटी रिटर्न पर वापस हो जाएंगे। इससे उन्हें घाटा नहीं होगा।
व्यापारियों का कहना है कि नोटबंदी और जीएसटी के बाद कारोबार में काफी गिरावट आई थी, लेकिन स्लैब कम होने से एक बार फिर बाजार गुलजार होंगे। दवाइयों से लेकर घर के जरूरी सामान और ऑटोमोबाइल तक कई चीजों के दाम घट गए हैं। व्यापारियों कहना है कि इससे महंगाई पर लगाम लगेगी और बाजार में रौनक वापस आएगी।
किराना व्यापारी शिवमोहन जायसवाल नए जीएसटी स्लैब ने बाजार में रोजमर्रा की 56 वस्तुओं पर टैक्स घट गया है। मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को राहत देने वाला यह बदलाव खरीदारी पर सीधा असर डाला है। नवरात्र व्रत और पूजा-पाठ से संबंधित ज्यादातर वस्तुओं की कीमतें घट गई हैं।
दुकानदारों के अनुसार, नई दरों से ग्राहकों को राहत मिलेगी, लेकिन कुछ विलासिता और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर टैक्स बढ़ेगा।