तमकुहीरोड। गोरखपुर से डोमिनगढ़ और गोरखपुर से नकहा जंगल तक थर्ड लाइन और दोहरीकरण का काम चल रहा है। इसको लेकर कप्तानगंज थावे रेलमार्ग पर नियमित सुबह में गोरखपुर से पाटलिपुत्र और रात में पाटलीपुत्र से गोरखपुर तक चलने वाली 15079/15080 मेल पैसेंजर ट्रेन 23 से 29 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
इसके पहले डेमू ट्रेन को 30 सितंबर तक व गोरखपुर कैंट-सिवान पैसेंजर ट्रेन को 21 सितंबर के लिए निरस्त किया जा चुका है। लोगों का कहना है कि ट्रेनें इस रूट के यात्रियों के लिए लाइफ लाइन हैं। तीन ट्रेनों के एक साथ निरस्त हो जाने से यात्रियों की यात्रा प्रभावित होगी और उन्हे दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर से डोमिनगढ़ के बीच चार किमी थर्ड लाइन के कमिशनिंग और गोरखपुर से नकहा जंगल के बीच पांच किमी दोहरीकरण कार्य को लेकर इस रूट पर ब्लाॅक की घोषणा की है। इसके चलते इस रूट से चलने वाली 124 ट्रेनों को जहां निरस्त कर दिया गया है। वहीं 36 ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। संवाद