फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 27 फेरों में चलेगी माघ मेला स्पेशल ट्रेन, मिलेगी राहत

Fri, 02 Jan 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। प्रयागराज में लगने वाले माघ मेला को लेकर पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर पहली जनवरी से 17 फरवरी के बीच 25 फेरा के लिए 05121/05122 बढ़नी-झूसी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की मंजूरी दी थी, लेकिन रेल प्रशासन इस ट्रेन को निरस्त कर नए नंबर और नये समय सारिणी के साथ परिचालन शुरू कर दिया है, अब यह ट्रेन बढ़नी से रामबाग तक के लिए 27 फेरो के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रयागराज में आगामी 4 जनवरी से माघ मेला शुरू हो रहा है, जो 15 फरवरी तक चलेगा, इसके लिए राज्य सरकार की ओर से जहां व्यापक तैयारियां की जा रही है, वही रेल प्रशासन भी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी रूटों पर स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था करने में जुटा हुआ है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज रेलमार्ग पर भी पहली जनवरी से सत्रह फरवरी के बीच 25 फेरा के लिए 05121/ 05122 बढ़नी-झूसी स्पेशल ट्रेन चलाए जाने को भी हरी झंडी देते हुए समय सारिणी घोषित कर दी थी। अब यह ट्रेन एक जनवरी से 18 फरवरी के बीच 27 फेरों के लिए 05107/05108 बढ़नी से रामबाग तक के लिए चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें