फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: माघ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन निरस्त, श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। माघ मेला को लेकर कप्तानगंज व थावे के रास्ते एक जनवरी से 18 फरवरी तक 27 फेरा के लिए स्वीकृत 05107/ 05108 बढ़नी-प्रयागराज रामबाग मेला स्पेशल ट्रेन 19 जनवरी से 18 फरवरी के बीच 10 दिन निरस्त रहेगी। इससे श्रद्धालुओं को वसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिव रात्रि जैसे मुख्य स्नान पर्व पर प्रयागराज जाने में परेशानी उठानी पड़ेगी। क्षेत्र के लोगों ने इस ट्रेन का निरस्तीकरण रद कर नियमित परिचालन जारी रखे जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रयागराज में इस साल का माघ मेला चार जनवरी से शुरू हो चुका है, जो 15 फरवरी तक चलेगा। इस माघ मेला को लेकर रेल प्रशासन ने विभिन्न रेलमार्गो के साथ कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर भी एक जनवरी से 18 फरवरी के बीच 27 फेरा के लिए 05107/05108 बढ़नी-प्रयागराज रामबाग स्पेशल मेला ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है।
इसका संचालन एक जनवरी से शुरू है। अब रेल प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से 19 जनवरी से 18 फरवरी के बीच 10 दिन इस ट्रेन को निरस्त करने की घोषणा की है। क्षेत्र के सुनील कुमार वर्मा, अभिषेक शुक्ल, ओमप्रकाश वर्मा, जनार्दन मिश्र, राहुल सोनी आदि ने रेल प्रशासन से ट्रेन का निरस्तीकरण रद कर उसका परिचालन नियमित जारी रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें