फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता की जीवनी पर हुई चर्चा

Mon, 30 Jan 2017 11:32 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौन रखकर गांधी जी को याद किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को नगर सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर शहीद दिवस का आयोजन कर लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। 
विज्ञापन

नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज में छात्र नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कीे पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया। छात्रनेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत बताई। 
छावनी के मिडॉस स्कूल ऑफ लर्निंग में भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। प्रबंधक एके सिंह और प्रधानाचार्य पिंटू सिंह ने छात्र-छात्राआें को बापू के त्याग और बलिदान के बारे में विस्तार से बताया और उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी। इस बीच विद्यालय परिवार के सभी लोग मौजूद थे। मटिहनिया के जेजी ब्राइट चिल्ड्रेन एकेडमी में भी पुण्यतिथि मनाई गई। प्रधानाचार्य विमलेश यादव ने कहा कि महात्मा गांधी जैसे कई महापुरुषों के त्याग और बलिदान की वजह से आज हम स्वाधीन हैं। कठकुईयां रोड स्थित महर्षि पब्लिक स्कूल में भी महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जटहां बाजार के विस्वा पब्लिक स्कूल में भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इसमें मनोजकुमार विश्वक र्मा ने महात्मा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला और मौजूद लोगों से अनुसरण करने की गुजारिश की। 
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार महात्मा गांधी जूनियर हाईस्कूल, लोकमान्य इंटर कॉलेज जानकीनगर में भी राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और उनके प्रिय भजन का गान हुआ।
समऊर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्यूआर स्मार्ट स्कूल में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य एके आजाद, प्रमोद सिंह, आस मोहम्मद सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें