कुशीनगर/रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के सेमरा पुल के नीचे अगुआ ने युवक का ब्लेड से गले और हाथ, पैर का नस काटा था। शादी के बाद से हरिश्चंद्र से उसकी पत्नी से पटती नहीं थी। इसके चलते घायल युवक अगुआ से अक्सर विवाद करता था। अगुआ ने युवक को शराब पिलाने के बाद ससुराल के पास लाकर ब्लेड से उसे रक्तरंजित कर पुल के नीचे फेंक दिया था।
थाना क्षेत्र के रगड़गंज के समीप राजपुर सेमरा गांव के पास बीते 19 अगस्त को सुबह 6 बजे पुलिया के नीचे एक हरिश्चंद्र घायल मिला था। इसके गले व हाथ, पैर पर धारदार वस्तु से हमला कर चोट पहुंचाया। इसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पुलिस की कस्टडी में चल रहा है। दूसरे दिन घर वालों को जानकारी होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज में गए, लेकिन हरिश्चंद्र के गले का नस कटने के कारण वह बोल नहीं पा रहा था।
इसके चलते पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ रही थी, युवक ने इशारे में पूरी बात बताया कि युवक की मां की तहरीर पर शादी कराने वाले अगुआ महराजगंज थाना क्षेत्र के घुघली थाना क्षेत्र के बसंतपुर टोला बठौरा निवासी महेंद्र प्रजाति समेत दो लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। सीओ खड्डा उमेश चंद्र भट्ठ ने बताया कि महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी हरिश्चंद्र की शादी करीब सात साल पूर्व रामकोला थाना क्षेत्र में महेंद्र अपने रिश्तेदारी में कराया था, शादी के बाद से ही पत्नी से तालमेल ठीक नहीं था, करीब डेढ़ साल से पत्नी मायके में रहती है।
अगुआ महेंद्र से बार-बार हरिश्चंद्र विवाद करता था। इससे अगुआ तंग आ गया था। 18 अगस्त को हरिश्चंद्र को कप्तानगंज लेकर आया और वहां उसे शराब पिलाने के बाद घटना को अंजाम दिया।