कसया। कुशीनगर स्थित थाई बुद्ध मंदिर परिसर में रविवार को थाइलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यदेज का 28वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर मंदिर की ओर से संचालित कुशीनगर क्लीनिक की ओर से तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ भी हुआ।
इस अवसर पर संडे स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। थाई बुद्ध मंदिर के भिक्षुओं की ओर से प्रतिवर्ष राजा का जन्मदिन मनाया जाता है। इसी क्रम में राजा के चित्र और मंदिर परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा के समक्ष बौद्ध रीति से पूजन-अर्चन कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
वहीं ब्रजेश मणि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भंते महेंद्र ने और संचालन अमिताभ त्रिपाठी उर्फ बुलबुल ने किया। इस मौके पर मंदिर के प्रभारी पी सोंगक्रॉन, फाख्रू सुवात, भंते तेनझिंग, डॉक्टर बीएन सिंह, अंजू सिंह, अंबिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा, भोला, संजय यादव, गौतम, विवेक, राजन आदि मौजूद रहे।