फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन 12 फेरे और चलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार वाया कप्तानगंज साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन अवधि का विस्तार किया है। ट्रेन और 12 फेरे चलेगी। इससे कप्तानगंज और आसपास के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

यह ट्रेन दो सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को कटिहार से रात 9 बजे रवाना होगी। ट्रेन पूर्णिया, अररिया कोर्ट, नरकटियागंज होते हुए अगले दिन सुबह 10 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी। यहां से ट्रेन सुबह 11:10 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होगी और बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, अंबाला कैंट, राजपुरा, जालंधर सिटी और ब्यास होते तीसरे दिन सुबह 9:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन 11 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अमृतसर से दोपहर 1:25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, अंबाला कैंट, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर होते सुबह 9:40 बजे कप्तानगंज पहुंचेगी। कप्तानगंज से ट्रेन नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, अररिया कोर्ट और पूर्णिया होते हुए रात 11:45 बजे कटिहार पहुंचेगी।
विज्ञापन

कल से बंद हो जाएगी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन

तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर बढ़नी से देवघर के लिए नियमित चल रही अनारक्षित स्पेशल श्रावणी मेला ट्रेन रविवार को अंतिम फेरा पूरी कर सोमवार से बंद हो जाएगी। इस ट्रेन को 28 जुलाई से 30 अगस्त के बीच 33 फेरा के लिए चलाने की मंजूरी मिली थी।
पूर्वोत्तर रेलवे ने पहली बार कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग के रास्ते पर बढ़नी से देवघर के लिए नियमित मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेन चलाने की मंजूरी दी थी। इसे 28 जुलाई से 30 अगस्त के बीच प्रतिदिन बढ़नी से देवघर और देवघर से बढ़नी के लिए 33 फेरा के लिए संचालित किया गया। रेलवे की तरफ से घोषित समय सारिणी के अनुसार 05028/ 05027 बढ़नी- देवघर मेला स्पेशल ट्रेन नियमित 15:20 बजे से बढ़नी से और 18: 45 बजे से देवघर से चलाया जा रहा था। यह ट्रेन रविवार को अंतिम फेरा पूरी कर सोमवार से बंद हो जाएगी। क्षेत्र के सुनील कुमार वर्मा, गोविंद नारायण सिंह, राहुल सोनी, दिवाकर दत्त, अभिषेक शुक्ल आदि का कहना है कि पहले इस रूट से कभी भी सावन के महीने में देवघर के लिए कोई ट्रेन नही चलाया गया था। पहली बार इस साल इस रूट पर देवघर के लिए रोजाना ट्रेन चलाने के मंजूरी मिली, जिससे क्षेत्र के लोगों को बाबा धाम जाने के लिए सुगम व सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें