फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चालू होने के तीन दिन बाद झरही पुल क्षतिग्रस्त, आवागमन रुका

Wed, 14 Jan 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुल। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पिपरा कनक। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा हाईवे स्थित झरही नदी पुल की मरम्मत कर आवाजाही आरंभ कराया गया। इसके तीन बाद ही क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते पुल से वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। जबकि पुल की तीन महीने तक मरम्मत करने के बाद चालू किया गया था।अ ब इसे चालू करवाने के लिए कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसे बंद हुए एक महीने से अधिक समय हो रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हाईवे के लबनिया चौराहा के पास स्थित झरही पुल के बीच में आई दरार के चलते बंद कर दिया था। जिसकी तीन महीने तक मरम्मत कार्य कराया गया। इसके बाद इससे आवागमन के लिए शुरू कर दिया गया। तीन दिन के बाद ही पुल से फिर आवागमन के लिए बंद कर दिया गया।
पुल बंद हुए करीब एक माह से अधिक हो चुका है। इससे एक ही लेन से वाहनों के आने जाने से दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इस सबंध में एनएचएआई के जेई अवधेश गुप्ता ने कहा कि मरम्मत के बाद पुल से आवागमन की शुरुआत जांच के लिए किया गया था। अभी कुछ तकनीकी दिक्कत है, इसलिए आवागमन को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें