सुकरौली (कुशीनगर)। हाटा स्थित ढाढ़ा चीनी मिल परिसर में प्रस्तावित एथेनॉल प्लांट के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर दिसंबर 2024 में बड़ा बवाल हुआ था। प्रशासन और किसानों के बीच हुई झड़प के बाद मार्च 2025 में हाईकोर्ट ने किसानों की याचिका खारिज कर दी।
गौरतलब है कि टोला हरपुर में 35 एकड़ भूमि पर करोड़ों की लागत से एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए वर्ष 2008 में जमीन अधिग्रहित की गई थी। इस पर कब्जे को लेकर प्रशासन और किसानों के बीच झड़प हुई। जमीन पर दिसंबर 2024 में पुलिस और प्रशासन की टीम ने कब्जा दिलाने गई थी। किसानों ने विरोध किया था। पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा था। इसमें 12 से अधिक किसान घायल हो गए थे।
मामले में मार्च 2025 में हाई कोर्ट ने 29 किसानों की तरफ से दाखिल याचिका को खारिज कर दिया गया और कोर्ट ने भूमि अध्याप्ति अधिकारी देवरिया से 24 अगस्त 2008 को घोषित मुआवजा लेने का निर्देश दिया। मिल प्रशासन की योजना है कि अनाज से एथेनाॅल प्लांट चलाया जाएगा।