फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अज्ञात कार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। कस्बा के शहीद गेट के पास शुक्रवार की रात बारिश के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन उन्हें करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर, पपउर निवासी 45 रमाशंकर शुक्रवार की रात बाजार करने रामकोला गए थे। वह शहीद गेट के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात लग्जरी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन उन्हें करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया।
हादसे के बाद मौजूद लोग उन्हें रामकोला सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
तीन बेटियों और दो बेटों की परवरिश का सहारा छिन संवाद न्यूज एजेंसी

रामकोला। रमाशंकर की मौत से पांच बच्चों की परवरिश पर संकट खड़ा हो गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। रामकोला नगर के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर, पपउर निवासी रमाशंकर की सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पत्नी के साथ तीन बेटियों और दो बेटों की जिम्मेदारी उठाने वाले रमाशंकर ही परिवार का मुख्य सहारा थे। उनके जाने से पांचों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। सभी बच्चे अभी नाबालिग हैं। शुक्रवार की रात रमाशंकर रामकोला बाजार करने आए थे। उस समय बारिश हो रही थी। इसी दौरान पैदल जा रहे मजदूर को शहीद गेट के पास एक अज्ञात लग्जरी वाहन ठोकर मार दी, जिससे मौत हो गई।
रमाशंकर की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और बच्चों का करुण विलाप देखकर आसपास के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। जिन बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए रमाशंकर मजदूरी करते थे, आज उन्हीं बच्चों के सामने पिता के बिना जिंदगी गुजारने की चुनौती खड़ी हो गई है। परिवार के लिए यह हादसा केवल एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि रोजी-रोटी और भविष्य के सहारे का छिन जाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें