फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वास्थ्य टीम ने लोगों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। पिपराघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से सोमवार को बाढ़ प्रभावित मोतीराय टोला में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की और मौसम को देखते हुए लोगों को सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

डॉ. अभिषेक सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम मोतीराय टोला पहुंची। टीम ने नत्थू साह, प्रदीप गोड़, लीलावती देवी, कैलाश बैठा, मदन यादव, बिंदा देवी और किशुन मुसहर समेत अन्य ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के दौरान खांसी, सर्दी-जुकाम, बुखार, खुजली, पेट संबंधी समस्या और एलर्जी से पीड़ित मरीज मिले। चिकित्सकों ने जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं वितरित कीं। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, दूषित पानी से बचने और मौसम में बदलाव के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस दौरान राजन जायसवाल, टुन्ना अली, मीरा देवी, किशोरी लाल, सरल शर्मा, सुदामा यादव, प्रभुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें