फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवजात की सिर कटी लाश मिली, नोंच रहे थे कुत्ते

Mon, 19 May 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव मुंडेरा लाला में रविवार को सुबह एक नवजात बच्ची की सिर कटी लाश मिली। शव को खेत में कुत्ते नोंच कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में पता चला कि पास के गांव की रहने वाली एक महिला का प्रसव सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को हुआ और बच्ची मरी पैदा हुई। घरवाले शव को दफना दिया था। वहां से जेसीबी से मिट्टी खनन कर मुंडेरा लाला गांव में गिराया था रहा था, उसी में नवजात का शव आ गया था। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव मुंडेरा लाला में एक खेत मेें सुबह करीब सात बजे एक नवजात बच्ची का शव कुत्ते नोच रहे थे। तभी गांव के लोगों की नजर पड़ी। ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़ पड़े और कुत्तों को खदेड़ा। इसके बाद लोगों ने देखा कि गांव के प्रभु गुप्ता के खेत में नवजात लड़की का शव पड़ा था। इसका सिर व दोनों हाथ नहीं था। इसकी जानकारी लोगों ने डायल 112 को दिया। मौके पर आई पुलिस ने थानाध्यक्ष को बताया। थानाध्यक्ष पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिए। गांव के लोगों के अनुसार पुलिस इसकी जांच कर रही थी कि गांव के बगल में करीब दो सौ मीटर दूर खून से सना नवजात का कपड़ा मिला।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर बलुआ गांव टोला पोखरियहवां निवासी एक व्यक्ति थाने पर पहुंचा और पुलिस को बताया कि शुक्रवार की देर शाम को मेरी पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोदरवार में नार्मल प्रसव हुआ था और बच्ची तुरंत मर गई। शनिवार को सुबह करीब आठ बजे गांव के बगल में स्थित धोबहिया पोखरे में बच्ची का शव दफना दिया गया। उसी पोखरी से जेसीबी मशीन से मिट्टी ट्राली पर लोड कर मुंडेरा लाला गांव में जा रहा था। उसी मिट्टी के साथ ट्राली से नवजात लड़की का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर मुंडेरा लाला गांव में चला गया। रविवार को सुबह सिर कटे शव को कुत्ते नोचने लगे। अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि नवजात का शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें