फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ हुआ

Wed, 17 Jun 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र के मंदिरों में सातवें बड़े मंगलवार पर पूरे विधि-विधान से हनुमान की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान हनुमान चालीसा व सुंदरकांड के पाठ हुआ। मंदिरों में प्रसाद भी वितरित किया गया।| कस्बे के शिवशक्ति नगर स्थित हनुमान मंदिर, सुमही सतपट्टी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर,सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर,राईस मिल स्थित हनुमान मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर,रामजनकी मंदिर,राधा कृष्ण मंदीर, पंचेश्वरनाथ मंदिर में मनाया गया। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा, सुंदरकांड व बजरंग बाण का पाठ किया। इस मौके पर त्रिभुवन जायसवाल, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, हीरालाल सोनी, हरेंद्र यादव,आदित्य वर्मा, राहुल जायसवाल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

सातवें बड़े मंगल पर भंडारे का हुआ आयोजन
सपहा। मंगलवार को कुशीनगर हिरण्यवती नदी के किनारे स्थित भगवान हनुमान मंदिर परिसर में ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिर में शाम से रात्रि तक पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ किया। पंडित सिद्धार्थ दूबे ने बताया कि भगवान हनुमान जी के मंदिर में बड़े मंगल पर भंडारा आयोजित हुआ जिसमें करीब एक हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंदिर के महंत अमरनाथ तिवारी, आदित्य मिश्र, सुमित पांडे, दीपक सिंह, मस्तराज सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें