पडरौना। पटेरा बुजुर्ग में सड़क निर्माण के लिए मंगलवार को विधायक मनीष जायसवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आधारशिला रखी। सड़क का निर्माण राज्य वित्त योजनांतर्गत वर्ष 2025-26 के तहत कराया जाएगा।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार गांव, गरीब और किसानों के उत्थान के लिए काम कर रही है। गांवों में धार्मिक स्थलों का विकास आस्था और संस्कृति को मजबूती प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के काम तेजी से हो रहे हैं।
इस मौके पर मंडल महामंत्री नित्यानंद पांडेय सुरेश कुशवाहा, महंत कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, प्रमोद गौतम, सौरव जायसवाल, डीके मौर्य, पिंटू कुशवाहा, रामाज्ञा चौहान, बृजभूषण गुप्ता, सत्य प्रकाश मिश्रा,महेश रौनियार आदि मौजूद रहे। संवाद