तमकुहीराज। कस्बा के मुख्य बाजार स्थित स्टेट गेट के पास बृहस्पतिवार को पिकअप और मैजिक में टक्कर हो गई। इसमें मैजिक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी तमकुहीराज भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बिहार के मोहम्मदपुर माफी निवासी दिव्यानंद कुमार (25) पार्सल पहुंचाने वाला वाहन चलाता है। बृहस्पतिवार को वह गोरखपुर से पार्सल का सामान लेकर दिव्यानंद सेवरही के लिए निकला। सुबह करीब दस बजे वह तमकुहीराज कस्बे के स्टेट गेट के पास पहुंचा था कि सेवरही की ओर आ रहे अनियंत्रित पिकअप सवार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। मैजिक चालक दिव्यानंद गंभीर रूप से घायल हो गया।