फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शादी के लिए दबाव बनाने पर युवती ने की थी खुदकुशी

Thu, 20 Mar 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शादी के लिए दोस्तों के साथ मिलकर युवक ने एक युवती का अपहरण कर लिया था। घरवालों के दबाव बनाने पर वापस लौटी युवती ने बड़ी गंडक नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली। आरोपी युवक शादी के लिए युवती का मानसिक उत्पीड़न कर रहा था। इससे वह परेशान आ चुकी थी। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोड़ईता श्रीराम गांव निवासी दिलीप शर्मा की 18 वर्षीय बेटी वर्षा को शनिवार की शाम को गांव के सूरज कुशवाहा अपने दोस्त अमित गोड़, अनिल कुशवाहा के साथ उसका अगवा कर लिया और कुशीनगर में एक व्यक्ति के आवास पर रखा। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने युवकों पर दबाव बनाया तो युवक अपने साथ लेकर कुशीनगर गेट तक गए। वहां पर घर वालों को रोक दिया और कुछ देर बाद युवती को लेकर वहां पर आए। इसके बाद युवती को लेकर परिजन घर चले आए। शनिवार की देर रात को युवती अचानक घर से गायब हो गई। रविवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर युवती के घर वाले युवक के घर पहुंचे तो युवक भी घर पर नहीं मिले। युवती के घर वाले पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी बीच कुछ देर बाद पता चला कि युवती की लाश बड़ी गंडक नहर में मिली है। पुलिस ने बताया कि सूरज कुशवाहा युवती पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। उसका अगवा भी अपने दोस्तों के साथ मिलकर किया था। पुलिस इस मामले में सूरज कुशवाहा, उसके दोस्त अमित गोंड़, अनिल कुशवाहा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें