फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा, दहशत बरकरार

Tue, 24 Jun 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कोपजंगल गांव में ग्रामीणों से जानकारी लेती वन विभाग की टीम। स्रोत-सोशल मीडिया    
विज्ञापन
खडडा। क्षेत्र के कोपजंगल गांव, छपिया टोला तथा आसपास के गांवों में बाघ को लेकर लोग दहशत में हैं। एक बकरे पर हमला करने के बाद गांव वाले सतर्क हैं। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। दो दिन से बाघ की कोई गतिविधि नहीं दिखी है। हालांकि पिंजरे में बकरी नहीं बाधी गई है। वैसे गांव पर वन विभाग नजर है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कोपजंगल गांव के टोला छपिया निवासी मनोज पाल के झोपड़ी में घुसा बाघ बकरे को खींच ले गया था और मार डाला था। यहां मौजूद दो सगे भाई बाल-बाल बच गए। गांव के लोग बाघ व इसके साथ शावक होने का दावा कर रहे हैं। वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए मनोज पाल के घर के कुछ दूर पिंजरा लगाया है।
वन विभाग की टीम का दावा है कि दो दिनों से बाघ की गतिविधि नहीं मिली है। इसलिए लगे हुए पिंजरे में बकरी को नहीं बांधा गया है। वहीं गांव वाले अभी भी हाथों में डंडा व लाठी लेकर निकल रहे हैं। शाम को जानवरों को छिपाकर गांव वाले बांध रहे हैं।
विज्ञापन

इसको लेकर आस-पास के टोले व गांव के लोग भी सतर्क हैं। वहीं वन विभाग की ओर से अभी हिंसक जानवर होने का दावा किया जा रहा है।
ग्राम प्रधान यशवंत कुशवाहा ने बताया कि जहां से बकरे का शिकार हुआ था उसके कुछ दूर पिंजरा लगाया गया है। इसमें अभी कोई बकरी नहीं रखा गया है। दो दिन से जानवर की कोई हलचल नहीं देखा गया है, लेकिन अभी भी भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें