फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेस्टोरेेंट में लगी आग फायर ब्रिगेड ने बुझाई

Thu, 30 Apr 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के एक रेस्टोरेंट में बुधवार की सुबह किचन में कोयले का चूल्हा जलाते समय आग लग गई। किचन में रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। इससे अगल-बगल के दुकानदारों व लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे रेस्टोरेंट के कर्मचारी रोजाना की तरह किचन की तैयारी कर रहे थे। इसमें कोयले की भट्टी को सुलगा रहे थे। इसी दौरान चिंगारी भड़कने से किचन आग लग गई।
आग की लपटें देखकर मौजूद कर्मचारी शोर मचाते हुए बाहर भागे और आसपास के दुकानदारों को बताया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि आग किचन से बाहर नहीं फैली, वरना हो बड़ा हादसा हो सकता था। रेस्टोरेंट संचालक ने कहा कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था। किचन के कुछ हिस्से को नुकसान जरूर पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें