फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट के रनवे को दिया जा रहा अंतिम रूप

Sat, 17 Mar 2018 12:07 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
एयरपोर्ट के रनवे को दिया जा रहा अंतिम रूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। कुशीनगर में निर्माणाधीन अंतर राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे की मार्किंग और पेंटिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा शोल्ड मार्किंग, टच डाउन, सेंटर लाइन, एज लाइन, अप्रन और पार्किंग आदि का निर्माण भी चल रहा है।
विज्ञापन


सरकार ने इसी वर्ष से अंतर राष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से नियमित उड़ान शुरू करने का लक्ष्य रखा है। 3200 मीटर लंबे रनवे का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। रनवे की मार्किंग और पेंटिंग का कार्य टेक्निकल स्टाफ की मौजूदगी में चल रहा है। जहां पर भविष्य में एयरबस जैसे विमानों को उतरने, टेक ऑफ और पार्किंग का कार्य होगा। रनवे पर पांच विमानों के पार्क करने की जगह है। एयरपोर्ट निर्माण का कार्य कर रही राइट्स कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सूरज श्रीवास्तव ने बताया कि टेक्निकल टीम की देखरेख में सेंटर लाइन,अप्रन और पार्किंग की मार्किंग कर पेंटिंग किया जा रहा है। इस एयरपोर्ट का स्टार्टिंग प्वाइंट 011 और इंड प्वाइंट 029 है। इसमें टच डाउन की लंबाई 300 मीटर निर्धारित है। सेंटर लाइन पूरे रनवे की लंबाई में बनाया जाएगा। जिसकी चौड़ाई दो फिट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें