फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ मेला का समापन

Fri, 24 Oct 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। गोवर्धन पूजा के मौके पर स्थानीय बाजार में आयोजित मेला का बुधवार की देर रात समापन हो गया। इस मौके पर बुधवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लोक गायक आलोक कुमार ने पावन संगम की धरती ये प्रयागराज है, ये प्रयागराज है, माई हो ललनवा दे द, बाबू हो सुगनवा दे द समेत एक से बढ़कर एक लोक गीत सुनाए। वहीं लोक गायक सोनी सिन्हा ने छठ गीत कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इसके बाद नीरज कुमार निराला, मुस्कान और उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन रविराज दीपू व मनीष गौतम ने किया। अंत में मेला समिति के संरक्षक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र गुप्ता ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान विनय तिवारी, मनीष तिवारी, ब्रजेश पांडेय, राहुल सिंह, सुमंत पांडेय, गौरव जायसवाल, अश्विनी पांडेय, विजेंद्र सिंह, झुनेंद्र सिंह, विशाल जायसवाल, नारायण सिंह, घनश्याम गुप्ता, नथुनी वर्मा, गोधन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें