फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चाय की चुस्की का बहाना...भोर से ही शुरू हो जा रहा मयखाना

Wed, 05 Nov 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना सुभाष चौक पुलिस चौकी के पास सुबह में देशी शराब बेचते दुकानदार।संवाद - फोटो : बहराइच में मालगोदाम रोड पर चलते वाहन के पीछे लटके लोग।
विज्ञापन
पडरौना। शहर के सुभाष चौक पुलिस चौकी से 10 कदम की दूरी पर देसी शराब की दुकान है। इससे सटे चाय-पानी का दुकान युवक चलाता है। भोर में चार बजे से ही दुकान पर चाय के साथ देसी शराब धड़ल्ले से तय रेट से 15 रुपये अधिक लेकर बेचता है।
विज्ञापन

झोला में दुकान के अंदर शराब रखा रहता है। यह खेल काफी दिनों से चल रहा है। पुलिस चौकी पर लगे सीसीटीवी कैमरा का रूख भी इधर ही है लेकिन इससे थोड़ा भी गुरेज नहीं है और पुलिस इससे अंजान बनी है।
सरकारी शराब की दुकान सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक संचालित होने का नियम है लेकिन बीच शहर में नियम को ताक पर रखकर चार बजे भोर से ही शराब अधिक रेट पर बेचा जा रहा है। इसके लिए सुबह से ही चाय की दुकान पर भीड़ जुट जाती है।
विज्ञापन

15 रुपये अधिक लेकर शराब दुकानदार बेचता है। इसके अलावा तिलक चौक पर एक चाय की दुकान पर झोले में रखकर शराब बिक्री सुबह से ही जाती है। इसके पीछे शहर के एक सफेदपोश का हाथ है, जिससे पुलिस या आबकारी विभाग कार्रवाई से परहेज करता है।
मंगलवार की सुबह पांच बजे दुकान का बनाए गए वीडियो में एक युवक चाय दुकानदार से शराब की मांग करता है।
दुकानदार 70 रुपये की मांग कर रहा है। 55 का देसी शराब 70 में बेचने के सवाल पर दुकानदार शराब देने से मना कर रहा है, दुकानदार ने बताया कि पांच रुपये मुझे मिलता है। 10 रुपये मुनीब को देना पड़ता है।
यही हाल शहर के पाश इलाका तिलक चौक का है। तिलक चौकी पर भी भोर में चाय की दुकान पर लोगों की भीड़ जुटती है। यह दुकानदार भी झोले में शराब रखकर बेचता है।
इसके अलावा तिलक चौक पर एक दूसरे स्थान पर शराब की बिक्री सुबह की जाती है। इस खेल के पीछे जिम्मेदारों की मिलीभगत है या कोई और वजह, फिलहाल यह जांच का विषय है।
बीच शहर में नियम को दरकिनार कर भोर में शराब की बिक्री पुलिस के नाक के नीचे हो रही है तो बाकी सरकारी शराब की दुकानों पर क्या हो रहा होगा, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की पुलिस जांच करे तो इस खेल का भंडाफोड़ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें