फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मूल्यांकन कार्य की होगी रियल टाइम माॅनिटरिंग

Sat, 14 Mar 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों की मूल्यांकन की तैयारी तेज हो गई है। जिले में चार केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। दो केंद्रों पर हाईस्कूल और दो पर इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन कार्य की निगरानी जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से की जाएगी। मूल्यांकन कार्य की रियल टाइम माॅनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के 194 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो गई। अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी चल रही है। उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना, बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर, श्रीगांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा और नवजीवन इंटर कॉलेज पटहेरवा समेत चार कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर बिजली, पानी, परीक्षकों के बैठने की व्यवस्था करवाई जा रही है।
डीआईओएस ने बताया कि 18 मार्च से बोर्ड परीक्षा की कॉपियाें का मूल्यांकन शुरू होगा। 16 मार्च को सभी परीक्षक अपने केंद्र पर परीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। 17 मार्च को केंद्र के उपनियंत्रक प्रशिक्षण देंगे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा निगरानी के लिए केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे को जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूप जोड़ दिया गया है। मूल्यांकन केंद्र पर डीएम की तरफ से पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मूल्यांकन कार्य की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य के दौरान इस बार परीक्षकों की मनमानी नहीं चलेगी। इस बार प्रत्येक परीक्षक हाईस्कूल की 50 और इंटर की 45 उत्तरपुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन कर सकेंगे, जबकि उप प्रधान परीक्षक दस से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन केंद्र के 100 मीटर की परिधि में निषोधाज्ञा लागू रहेगी। मूल्यांकन शुरू होने के एक घंटे पहले सभी परीक्षक केंद्र पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें