फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी सरकार चुनने को युवाओं में दिखा जोश

Sun, 03 Dec 2017 05:06 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
वाेट डालकर सेल्‍फी लेते युवा। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। बुधवार को जिले में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव में युवाओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मतदान शुरू होने के साथ ही अधिकांश बूथों पर युवा वोटर नजर आने लगे थे। कतार में खड़े होकर इन युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उंगली में लगी स्याही के साथ युवाओं ने अपनी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह 7.30 बजे से निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। कन्नौजिया वार्ड पश्चिमी के रहने वाले अमित गुप्ता का कहना था कि लोकतंत्र के इस पर्व में युवाओं को बढ़चढ़ कर भागीदारी करनी चाहिए। लाइन में लगे कसेरा टोली के रवि साहा का कहना था कि लोकतंत्र के इस पर्व में युवाओं की सक्रियता घटने से नुकसान भी युवाओं को ही होगा। अच्छा नेतृत्व मिलेगा तो विकास होगा जिसका सर्वाधिक फायदा युवाओं को होगा।


मतदान कर लेते रहे सेल्फी 
बेलवा चुंगी के सन्नी चौहान भी सुबह से लाइन में लगे थे। उनका कहना था कि निकाय चुनाव में स्वच्छ छवि के नेता को चुनेंगे। युवाओं का उत्साह सुबह से लेकर शाम तक देखने को मिला। अपने मित्रों के साथ मतदान के बाद तमाम युवा मतदान केंद्र व सड़क पर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें