पडरौना। बारावफात के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस मौके पर लोगों में काफी उत्साह रहा। कठकुइयां प्रतिनिधि के अनुसार बारावफात के मौके पर घोरघटिया गांव में बारावफात का जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल लोगों ने जुलूस के साथ घोरघटिया, बदलपट्टी, सेमरा, सिसवा, लक्ष्मीपुर सहित कई गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान हाफिज नूरलैन, मोहम्मद सज्जाद अली, बिगन, हकीमतुल्लाह, नियमतुल्लाह, रहमतुल्लाह, नजाम, हारुन, अकबर, शोहराब, सफी सहित काफी लाग मौजूद थे।
पिपरा कनक प्रतिनिधि के अनुसार बारावफात के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला और मुहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस जुलूस में मौलाना मुहम्मद सादिक, मौलाना जाकिर हुसैन, मौलाना खुश मुहम्मद की अगुवाई में लोग जामा मस्जिद पिपराकनक पहुंचे, जहां से आस पास के सभी गांवों के जुलूस के साथ पिपरा कनक, हसनपुरा, बोदा टोला, मठिया, धुसवा, मीर बिहार, चैनपट्टी, गगलवा, महरू टोला सहित कई गांवों का भ्रमण किया। जुलूस में मौलाना जैनुल्लाह, सेराज अहमद, मेराज अहमद, मजीबुल होदा, हैदर कादरी, मुहम्मद वहीद, झुन्ना, साजिद सिद्दीकी, तमजीर आलम, फिरोज आलम, जियाउल हक सहित काफी लोग शामिल थे।
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार बारावफात पटहेरवा इलाके में भी पूरी शिद्दत से मनाया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने धनौजी, अहलादपुर, महुअवा, बैरगही, मतलुक छापर, काजीपुर आदि में भ्रमण किया। इसी तरह सिंदुरिया, करमैनी, पटहेरवा सहित कई गांवों से भी पटहेरवा तक बारावफात का जलूस निकाला गया। ट्रैक्टर ट्राली को आकर्षक तरीके से सजाया गया था, जिस पर बैठे बच्चे नारे लगा रहे थे।