फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुहीराज के पेशकार को डीएम ने किया निलंबित

Fri, 13 Jun 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। शासन के कार्यों में लापरवाही की शिकायत और अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के आरोप में तमकुहीराज के पेशकार डीपी गोंड को डीएम ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार की आख्या रिपोर्ट के आधार पर डीएम द्वारा की गई इस कारवाई से तहसील कर्मचारियों में हड़कंप है। तमकुहीराज तहसील न्यायालय में बतौर पेशकार तैनात डीपी गोंड पर लगाए गए आरोप की जांच में सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का घोर उल्लंघन का दोषी पाया गया है। आरोप है कि पेशकार अपने शासकीय कर्तव्यों व दायित्वों के निर्वहन में शासन के मंशा के अनुरूप कार्यों में रुचि नहीं ले रहे थे।
तहसीलदार तमकुहीराज शशिकांत प्रसाद की आख्या रिपोर्ट के आधार पर डीएम कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर ने बृहस्पतिवार को पेशकार को निलंबित कर दिया।
पेशकार के खिलाफ डीएम की कार्रवाई से तमकुहीराज तहसील में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति है। इसके पूर्व भी लापरवाही बरतने एवं शासकीय कार्यों में रुचि नहीं लेकर सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के आरोप में एसडीएम तमकुहीराज के न्यायालय में तैनात पेशकार के खिलाफ भी डीएम द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें