फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शहर में तरसे लोग, कप्तानगंज में झमाझम बारिश

Fri, 13 Jun 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज कस्बे के सुभाष नगर में भरा बारिश का पानी।
विज्ञापन
पडरौना/कप्तानगंज। शुक्रवार की सुबह से कभी धूप तो कभी छांव का दौर जारी रहा है। दोपहर बाद शहर और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाए और तेज हवा चली, लेकिन बाद में फिर हालात जस के तस हो गए। पूरे दिन लोग गर्मी से परेशान रहे। वहीं कप्तानगंज में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

एनएच 730 सड़क के दोनों तरफ अधूरी नाली निर्माण के चलते आधे घंटे की बारिश से जलभराव हो गया। पानी दुकानों और घरों में घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पडरौना-कप्तानगंज एनएच 730 सड़क के कप्तानगंज कस्बे में रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण और सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण कार्य चार वर्ष पूर्व शुरू हुआ। उल्टी नाली निर्माण और निर्माण कार्य की गति धीमी होने के चलते बारिश होते ही जल निकासी की पोल खुल गई।
विज्ञापन

कस्बे के गोलू मिश्रा, डाॅक्टर उपेंद्र सिंह, आरके मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, अशोक चौरसिया, विनोद, गोविंद राव, गौरी शंकर वर्मा, योगेन्द्र सिंह, दिवाकर पांडेय, प्रमोद श्रीवास्तव, राम प्रति गुप्ता, हरिनारायण शर्मा, शंभू सिंह, रमेश जायसवाल आदि लोगों का कहना था कि सड़क विभाग और कांट्रैक्टर की लापरवाही के चलते चार वर्षों से पानी की निकासी और ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें