फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीएम ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

Wed, 14 Jan 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम गोदाम की सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने ईवीएम गोदाम का निरीक्षण करते हुए गोदाम में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, सीलिंग प्रक्रिया समेत अन्य संबंधित अभिलेखों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के समय भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से निर्धारित मानक और दिए गए अन्य सभी निर्देश का परीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था, प्रवेश–निकास नियंत्रण, सील एवं लॉक की स्थिति और अभिलेखों के संधारण की नियमितता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ईवीएम गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएं। सीसीटीवी निगरानी प्रणाली को निरंतर सक्रिय रखें और सीलिंग एवं अभिलेख संधारण की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें