फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देवरिया जेल का जिला जज व डीएम ने किया निरीक्षण

Sat, 06 Jun 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
देवरिया जिला जेल का निरीक्षण करते जिला जज व डीएम महेंद्र सिंह तंवर व अन्य।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
विज्ञापन
पडरौना। जिला जज संजीव कुमार त्यागी, डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार देवरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बैरकों,मेस, व संपूर्ण परिसर की साफ-सफाई,व्यवस्थाओं व सुरक्षा इंतजामों की गहन समीक्षा की। बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जेल में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या असामाजिक तत्वों की मौजूदगी न हो,इसके लिए जेल अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही जेल कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा,ईमानदारी एवं पारदर्शिता से करने के लिए सख्त हिदायत दी गई। निरीक्षण के समय जेल,पुलिस,प्रशासनिक एवं न्यायिक विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें