तमकुहीरोड। जिला गन्ना अधिकारी ने बुधवार को मइहरवा गांव में गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन व रिंग पिट विधि से बोए गए गन्ने की फसल का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को रिंग पिट विधि से बुआई कराए जाने को लेकर सराहा।
जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी ने कहा कि रिंग पिट विधि से बुवाई से गन्ने की पैदावार बढ़ती है। उन्होंने मातहतों को गन्ना सर्वे में हुई किसी प्रकार की त्रुटि को किसानों की खतौनी से मिलान कर सही करने का निर्देश दिया। ताकि पेराई सत्र में कोई परेशानी सामने न आए। इस मौके पर गन्ना समिति के सचिव हरिश्चंद्र चौधरी, सेवरही चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक डा. रामवीर सिंह, उप गन्ना महाप्रबंधक पशुपतिनाथ शाही, उमेश सिंह, रामेश्वर सिंह, देवेंद्र कुमार आदि मौजद रहे। संवाद