मल्लूडीह। मल्लूडीह स्थित शिव मंदिर परिसर में चल रो भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के तीसरे दिन की कथा वाचक ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना के लिए भगवान श्रीकृष्ण का अवतार हुआ था।
कथा वाचक मोहिनी वेदिका ने कहा कि पृथ्वी पर हो रहे अधर्म का नाश करने के लिए समय-समय पर भगवान विष्णु नर रूप में पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। वे अधर्म का नाश कर लोगों को मर्यादा में रहकर आदर्श जीवन जीने की कला सिखाते हैं। वहीं कथा के दूसरे चरण में रामकथा वाचक कृपा सिंधु दास ने शिव विवाह की कथा विस्तार से सुनाई। इस दौरान आयोजक मुकेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद