कसया। बुद्धनगरी के कृष्णानगर में किराए के कमरे में रह रहे गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के मलउर मुस्तफाबाद निवासी रामनिवास मानव गुप्ता (75) का शव बृहस्पतिवार देर रात फंदे से लटका मिला।
शव कमरे की छत में लगे कुंडे से लटक रहा था। कमरे से तेज दुर्गंध आ रही थी। कमरे से दो लाख रुपये से अधिक नकदी मिलने की भी चर्चा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
तुर्कपट्टी महुआ निवासी रामेश्वर रौनियार ने कुशीनगर पथिक निवास के पीछे बुद्धनगरी के कृष्णानगर में मकान बनवाकर किराये पर दे रखा है। इसी मकान के एक कमरे में रामनिवास मानव गुप्ता वर्ष 2021 से रहते थे। पुलिस ने बताया कि वह 40 वर्ष पहले घर छोड़ चुके है। बंद पड़े मोबाइल नंबर के पते के माध्यम से कसया पुलिस ने सहजनवा पुलिस की मदद से शव की पहचान की है। संवाद