फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक की मौत से परिवार के सामने दो जून की रोटी का संकट

Mon, 09 Mar 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मृतक खलील की पत्नी नेशा खातून ।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
बरवापट्टी। थाना क्षेत्र के हनुमान चौक दशहवा में छत ढलाई के लिए सरिया बांध रहे बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के थाना भितहा के मलाही टोला के अकलू (30) की करंट लगने से मौत के बाद परिजनों के समक्ष दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अकलू ही घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। उसकी पत्नी ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

घटना शनिवार की सुबह करीब 10 बजे हुई, जब अकलू छत ढलाई के लिए सरिया बांध रहा था। बगल से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से सरिया छू जाने से से वह बुरी तरह झुलस गया था। लोगों ने उसे सीएचसी दुदही पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उसकी पत्नी नेशा खातून को अपने मासूम बच्चों मुस्कान खातून (10), बेचू अंसारी (7) व सरफराज (5) वर्ष की परवरिश की चिंता सता रही है। रविवार को नेशा खातून का रो रो कर बुरा हाल है। दरवाजे पर पहुंचे गांव के लोगों ने बताया कि अकलू के कंधे पर परिवार का भार था। उसकी मौत के बाद मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छिन गया।

मृतक खलील की पत्नी नेशा खातून ।स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें