फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्राली पलटने से किसान की मौत

Sat, 20 Jan 2018 11:19 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा। कुश्‍ाीनगर के  किसान महाविद्यालय पैकौली हाटा के सामने गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे गन्ना लदी गाड़ी हाइवे पर ही पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर पर बैठे गन्ना किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृत किसान संजय मिश्रा के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन


छपरा भगत मुहल्ले के रहने वाले संजय मिश्रा शनिवार की शाम को अपना गन्ना लेकर ट्रैक्टर ट्राली से ढाढ़ा चीनी मिल पर जा रहे थे। संजय मिश्रा ट्रैक्टर पर बैठै हुए थे जबकि चालक सत्यवान ट्रैक्टर चला रहा था। ये लोग अभी अपने घर से करीब दो किलोमीटर आगे बढ़े ही थे कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ट्राली में पीछे से टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर-ट्राली हाइवे पर ही पलट गई। ट्रक चालक हादसे के बाद गाड़ी समेत भाग निकला। संजय मिश्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए जबकि चालक उछलकर दूर गिर गया। जब तक लोग वहा पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो गई थी। चालक सत्यवान को भी चोटें आईं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए हाटा सीएचसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें