फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 स्कूलों को दी गईं उत्तर पुस्तिकाएं

Sat, 20 Jan 2018 11:16 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाएं देते कर्मी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक शिक्षा परिषद की आगामी छह फरवरी से होने वाले हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रयुक्त होने वाली उत्तर पुस्तिकाओं का शनिवार को वितरण शुरू किया गया। पहले दिन कुल 149 परीक्षा केंद्रों में से 80 कॉलेजों को उत्तर पुस्तिकाएं दी गईं।
विज्ञापन


रविवार को शेष विद्यालयों को उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी। जिले में इस वर्ष हाईस्कूल के 66484 और इंटर के 44840 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यूपी बोर्ड से संबद्घ कुल 293 कॉलेजों में से इस बार 149 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं मुख्य संकलन केंद्र उदित नारायण इंटर कालेज में पहुंच चुकी हैं। शनिवार को इनका वितरण शुरू कराया गया।
डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शनिवार को 80 कॉलेजों को उत्तर पुस्तिकाओं उपलब्ध कराई गईं। इसमें से हाईस्कूल के लिए 93500 और इंटर के लिए 1191250 उतर पुस्तिकाएं थीं।
विज्ञापन


शेष सभी कॉलेजों को रविवार को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण होगा। डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पिछली वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्तर पुस्तिकाओं में बार कोडिंग की गई है। इससे नकल विहीन परीक्षा कराने में सहूलियत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें