फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तुर्कपट्टी थाने के सामने सड़क पर डेढ़ घंटे तक लावारिस हाल में पड़ा रहा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत, पुलिस ने परिजनों को फोन कर दी थी सूचना
विज्ञापन

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाने के बाहर गेट के पास सड़क पर दोघरा गांव के शेखवापट्टी निवासी केदार चौहान (40) का शव लावारिस हाल में पड़ा रहा। परिजनों ने पुलिस पर अपानवीय व्यवहार का आरोप लगाया है।
पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया। तुर्कपट्टी थाना के बाहर गेट के पास सड़क पर शव डेढ़ घंटे तक लावारिस पड़ा रहा। परिजनों ने पुलिस पर शव को सड़क पर लावारिस छोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एक दिन पहले एसपी धवल जायसवाल ने तुर्कपट्टी मामले को संजीदगी से लेने व त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था। एक ही दिन बाद यह नसीहत बेअसर हो गई। संवेदनहीनता पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करती है। दोघरा गांव के शेखवापट्टी निवासी केदार चौहान शुक्रवार की सुबह भेलया चंद्रौटा सब्जी लेने निकले थे। लौटकर घर नहीं पहुंचे तो परिजन तलाश करने निकले। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि भेलया चंद्रौटा के पास सड़क के किनारे एक शव पड़ा है। परिजनों के अनुसार पुलिस शव को थाने लाई और उन्हें थाने पर बुलाया। परिजन जब थाने पर पहुंचे तो देखा कि शव थाने के बाहर गेट के पास सड़क पर पड़ा हुआ है और सड़क पर दर्शकों की भीड़ से जाम की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन

उस समय वहां कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। करीब डेढ़ घंटे तक शव वहां पड़ा था। बताया जा रहा है कि शव दिन के करीब दो बजे तक सड़क के किनारे पड़ा था। दूसरी तरफ पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मिर्गी के चलते पानी में डूबने से मौत हुई थी। पुलिस शव का पंचनामा बनवाकर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। सीओ सदर उमेशचंद्र भट्ट का कहना था कि इस बारे में जानकारी नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवाकर इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें