फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंद कमरे में मिला अधेड़ का शव

Wed, 09 Jul 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाले विनोद सिंह (55) पुत्र रामप्रसाद सिंह का बंद कमरे में शव मिला। लगातार गंध आने पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मृतक अकेले रहता था और शराब का आदी था। माता-पिता फाजिलनगर और पत्नी व बच्चे कसया में रहते हैं। थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह के अनुसार इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांगीटीकर में रहने वाले विनोद सिंह (55) पुत्र रामप्रसाद सिंह पिछले तीन साल से अकेले ही घर में रह रहा था। पिता ने बताया कि विनोद शराब का लती था। रविवार और सोमवार को जब वह घर से बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों को शक हुआ।
विज्ञापन

इस बीच मंगलवार को दुर्गंध उठने लगी। आसपास को विनोद के घर के आसपास से दुर्गंध मिली तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर परिजन पहुंचे और अंदर से बंद दरवाजे को तोड़कर पहुंचे तो छत पर विनोद का शव पड़ा मिला। इसमें कीड़े पड़ चुके थे। सफाईकर्मियों की मदद से शव को नीचे उतारा गया और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया दोपहर तक कर ली गई। पिता ने मुखाग्नि दी। ग्रामीणाें का कहना है कि विनोद अंतिम बार शनिवार की शाम को दिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें