फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक से चुरा रहे थे डीजल, विरोध पर फायरिंग करते भागे बदमाश

Sat, 13 Jun 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से रात में तेल निकालने का विरोध करने पर कार सवार बदमाश फायरिंग करते भाग गए। पेट्रोल पंप मालिक रंजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मधुरिया पुलिस चौकी के समीप पेट्रोल पंप पर 9 जून की रात एक ट्रक चालक गाड़ी पेट्रोल पंप पर खड़ा कर सो गया। रात के 2 बजे कार सवार दो लोग उतर कर खड़ी ट्रक का टंकी तोड़कर उसमें से डीजल निकाल रहे थे। जानकारी होने पर ड्राइवर ने कर्मचारियों को बताया। कर्मचारी मौके पर गए तो बदमाश व कार में सवार लोग पिस्टल से फायरिंग करते भाग गए। थानाध्यक्ष आलोक कुमार यादव ने कहा कि घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें