फाजिलनगर ओवरब्रिज के पास अनियत्रित होकर डिवाइडर पर बस चढ़ने से क्षतिग्रस्त। संवाद
जोकवा बाजार/फाजिलनगर। एनएच-28 पर फाजिलनगर नगर पंचायत के बघौच मोड़ के समीप शुक्रवार शाम सर्विस रोड से विपरीत दिशा से आ रही डबल डेकर लग्जरी बस और ट्रेलर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालकों समेत आठ यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
चंडीगढ़ से पश्चिम बंगाल जा रही डबल डेकर बस में करीब 70 यात्री सवार थे। बस जैसे ही नगर पंचायत फाजिलनगर स्थित बघौच मोड़ पर पहुंची, सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। बस में फंसे यात्रियों को निकालने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस भी यात्रियों को निकालने में जुट गई।
हादसे में ट्रेलर चालक चंदौली निवासी सियाराम (30) और हापुड़ निवासी बस चालक नौशाद (30) सहित बस में सवार अनवर हुसैन (55), यासीन (28), मोनू (30), अनिल (25), कविता देवी व विंदा देवी सहित दर्जन भर यात्री घायल हो गए। सूचना के बाद आई पुलिस ने हादसे में घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से आसपास की लोगों की मदद से सीएचसी फाजिलनगर भिजवाया।
हादसे में घायलों के सीएचसी में पहुंचने पर वहां भी कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। चिकित्सकों ने घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया। जिसमें चार घायलों की प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, अन्य का उपचार किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे से आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया तब जाकर आवागमन सुचारु हो सका। ल