पडरौना। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया परिसर में मंगलवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान की तरफ से हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के संबोधन का प्रसारण हुआ। इसके बाद किसानों को वैज्ञानिक तकनीक पर खेती करने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की सम्पन्नता से ही देश का विकास होगा। इसलिए सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। डॉ. पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. शमशेर सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।