फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा सरकार में आत्मनिर्भर बन रहा देश

Tue, 04 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर विधानसभा का सक्रिय सदस्य सम्मेलन बुधवार को कसया के एक रिजार्ट में हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि भाजपा के शासन में देश आत्म निर्भरता की ओर बढ़ रहा है। विधायक पीएन पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त, कानून व्यवस्था युक्त प्रदेश बना। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने किया। कुशीनगर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल,कार्यक्रम संयोजक विश्वरंजन कुमार आनन्द,अनिल प्रताप राव,जगदम्बा सिंह,डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, सुधीर राव,हरिनाथ भाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें