मंसाछापर । जटहा बाजार थाना से सटे पिपरासी थाना क्षेत्र के गंडक नदी परसौनी गांव के सामने बुधवार को नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि जटहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित जटहा गांव का निवासी विनोद शर्मा का 20 वर्षीय बेटा प्रिंस शर्मा अपने दो रिश्तेदारों के साथ गंडक नदी में स्नान करने के लिए गया था।