फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रसूता की हालत बिगड़ी, हंगामा के बाद क्लीनिक सील

Thu, 21 May 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया बाजार में निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ने के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के बाद देर शाम क्लीनिक को सील कर दिया।
विज्ञापन

बिहार के खोतहवां की सीमा देवी का 13 दिन पूर्व प्रसव हुआ था। रक्तस्राव की शिकायत पर उन्हें खिरकिया बाजार में मुन्ना पॉली क्लीनिक लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान महिला की हालत और गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
महिला की हालत बिगड़ने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन क्लीनिक पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ के निर्देश पर तहसीलदार पडरौना अभिषेक मिश्रा, कुबेरस्थान सीएचसी प्रभारी डॉ. धीरज सिंह तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने क्लीनिक के दस्तावेजों और संचालन संबंधी अभिलेखों की जांच की। अनियमितता मिलने पर क्लीनिक को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें