फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया

Sat, 17 Mar 2018 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते कमिश्नर और डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। शनिवार को जिले में आए गोरखपुर के कमिश्नर अनिल कुमार ने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में स्थित भूमि सुधार व खनन, शिकायत प्रकोष्ठ, संयुक्त कार्यालय, अभियोजन, जिला पूर्ति कार्यालय, नजारत, संग्रह कार्यालय, भूलेख और राजस्व अभिलेखागार (रिकार्ड रूम) सहित कई विभागों के दफ्तरों में जाकर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। 
विज्ञापन

कमिश्नर के कलेक्ट्रेट पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीएम ने उनका स्वागत किया। कमिश्नर ने भूमि सुधार विभाग में आवास एवं कृषि आवंटन से संबंधित समस्त पट्टे पूर्ण पाया। अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन अन्य जाति को बेचे जाने के संबंध में पूछने पर लिपिक ने बताया कि उस जमीन को धारा 98 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए परमिशन दिया जाता है। अब नई व्यवस्था के तहत किए जाने वाले पट्टे पर धारा 57 व 59 के तहत अपील करने का प्रावधान है। उन्होंने संयुक्त कार्यालय से जुड़े कर्मचारियों को समस्त पट्टे का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
नजारत में अवशेष धनराशि का विवरण भेजने के लिए नाजिर को निर्देशित दिया। उन्होंने संग्रह कार्यालय में डिमांड पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने राजस्व अभिलेखागार (रिकार्ड रूम) का निरीक्षण किया एवं खतौनी से संबंधित अवशेष रिकार्ड देवरिया से मंगाने का निर्देश दिया। उन्होंने भुआलपट्टी के खेसरा व खतौनी का अवलोकन किया, जिसकी कंप्यूटराइज्ड खतौनी नहीं थी। कमिश्नर ने समस्त एसडीएम व तहसीलदार को रिकार्ड रूम की पूर्ण जानकारी न होने पर सप्ताह में एक दिन रिकार्ड रूम में जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने तहसीलदार कप्तानगंज के वहां परवाना एवं अमल दारामद कंप्यूटरराइज्ड किए जाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने तथा एसडीएम कप्तानगंज के वहां पेशकार की चार्जशीट एवं अमल दारामद का काम पूर्णरुपेण न होने पर चेतावनी देने को कहा। इस दौरान कमिश्नर के साथ अपर आयुक्त संजय कुमार सिंह, डीएम आंद्रा वामसी, सीडीओ देवीदास, एसपी यमुना प्रसाद, एएसपी हरगोविंद, एडीएम कृष्णलाल तिवारी सहित कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें