फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोहरे की चादर से ढका शहर सर्द हवाओं ने किया बेहाल

Wed, 24 Dec 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
स्वेटर पहनकर बाहर निकले लोग।संवाद
विज्ञापन
पडरौना। जिले में मौसम का सितम जारी है। सर्दी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। मंगलवार की सुबह दस बजे तक शहर कोहरे की चादर से ढका रहा। हालांकि, दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए सूरज दिखाई दिया, लेकिन धूप नहीं निकली। शाम होते ही गलन भरी ठंड बढ़ गई, जिसके चलते शाम शहर को अंधेरा होते ही सड़कें सूनीं हो गईं। शाम के समय बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकले।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जब लोगाें की आंख खुली को चारों ओर कोहरा ही कोहरा नजर आया। इस दौरान दृश्यता करीब 20 मीटर रही। ऐसे में शहर से गुजरे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हुई। कोहरे ने यातायात को ज्यादा प्रभावित किया। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रहीं।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह का कहना है कि इस तरह का मौसम आगामी दो दिनों तक रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 28 दिसंबर तक मौसम का अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 24 और 28 दिसंबर को कोल्ड डे एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

सुबह और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 95 से 98 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 69 से 74 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि के दौरान एक से छह किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पछुआ हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान मुख्यतः घना कोहरा छाया रहेगा और ठंडी हवाएं चल सकती हैं। ऐसी स्थिति में फसलों को शाम के समय हल्की सिंचाई करने करें। बगीचों में धुआं लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें