सुकरौली के परिषदीय स्कूलों के छात्रों ने भृमण कर जाना वन्य जीवन और रेल से जुड़ी जानकारी।स्रोत-सो
- फोटो : 1
सुकरौली। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भीष्वा मठवालगिरी विद्यालय के छात्रों को शैक्षिक भ्रमण के तहत गोरखपुर के चिड़ियाघर और रेल म्यूजियम का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न वन्य जीवों और ऐतिहासिक रेल मॉडलों को करीब से देखकर आनंद लिया।
प्रधानाध्यापक प्रियंका मिश्रा ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान सबसे पहले छात्रों ने चिड़ियाघर पहुंचकर शेर, बाघ, भालू, हिरण, बंदर, मोर सहित कई अन्य वन्य जीवों को देखा। शिक्षकों ने बच्चों को इन जीवों के स्वभाव, खान-पान और उनके संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्र रेल म्यूजियम पहुंचे, जहां उन्हें पुराने समय की भाप से चलने वाली इंजन, ऐतिहासिक रेल डिब्बे और रेलवे से जुड़ी कई दुर्लभ वस्तुएं देखने को मिलीं। शिक्षकों ने बच्चों को भारतीय रेलवे के इतिहास और विकास के बारे में भी जानकारी दी।
इस दौरान विजेंद्र मणि त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्रा, पल्लवी, अर्जुन आदि मौजूद रहे। संवाद